Secure UPI Payment: UPI से करते हैं पेमेंट तो जरूर बरतें ये सावधानियां, सुरक्षित रहेगा धन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 4, 2023, 02:11 PM IST

How to secure UPI Payment: अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं तो आज हम कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

Tips for Safe UPI Payments: आज Digital India के दौर में हमारे देश में पैसे के लेन देन का तरीका भी Digital हो गया है जिसमें UPI (Unified Payments Interface) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बड़े शोरूम से खरीददारी हो या छोटे रेहड़ी पटरी वाले सभी UPI से लेनदेन कर रहे हैं जिस कारण पिछले 2 साल में UPI से पेमेंट करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। UPI से पेमेंट की संख्या बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी जैसे अपराध भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी गलती भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप सुरक्षित UPI पेमेंट कर पाएंगे।

Secure UPI Payment: UPI से करते हैं पेमेंट तो जरूर बरतें ये सावधानियां, सुरक्षित रहेगा धन

UPI ऐप्स को लगातार करें अपडेट

किसी भी UPI ऐप का लेटेस्ट वर्जन ही आपके पास होना चाहिए। कंपनियां समय-समय पर अपने ऐप्स में सिक्योरिटी को मजबूत करती रहती हैं जिसके लिए आपको अपने ऐप्स को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए।

End of Feed