How to Check Gold Purity: सोना खरीदते ही ऑनलाइन चेक कर लेंगे शुद्धता, जानिए पूरा प्रोसेस

How to Check Gold Purity: भारत सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय के BIS Care App की मदद से कहीं भी और कभी भी सोने की शुद्धता चेक की जा सकती है। इसके लिए आपको 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमरिक कोड की जरूरत पड़ती है, जो आपको गोल्ड पर मौजूद रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन चेक की जा सकती है सोने की शुद्धत
  • BIS Care App पर असली और नकली सोने का फर्क पता चलता है
  • सोने की शुद्धता का जांचने कि लिए HUID कोड मालूम होना जरूरी है

How to Check Gold Purity: 1 अप्रैल, 2023 से सोने की बिक्री पर नया नियम लागू हो गया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमरिक नंबर के बिना सोना नहीं बेचा सकेगा। सरकार के ये फैसला ग्राहकों के हितों का ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि ग्राहकों को हमेशा असली और शुद्ध सोना ही मिले। बताते चलें कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आज भी कई दुकानदार सीधे-सादे ग्राहकों को मिलावटी और नकली सोना बेच देते हैं।

Gold, Hallmark, BIS Care App, Gold Purity, Gold Price

How to Check Gold Purity: आपके पास रखा सोना असली है या नकली, ऐसे चेक करें गोल्ड की प्यॉरिटी

BIS Care App की मदद से जांच सकते हैं सोने की शुद्धता

सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने सोना खरीदने वाले ग्राहकों को को नकली और मिलावटी सोने की खरीदारी से बचाने के लिए BIS Care App को लॉन्च किया था। बीआईएस केयर मोबाइल ऐप की मदद से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमरिक कोड के जरिए आप चुटकियों में कहीं भी और कभी भी ऑनलाइन अपने सोने की प्यॉरिटी चेक कर सकते हैं। ये मोबाइल ऐप एंड्रॉयड के साथ-साथ IOS पर भी उपलब्ध है। आइए जानते हैं सोने की प्यॉरिटी चेक करने का पूरा प्रोसेस।

End of Feed