Metro Ticket: WhatsApp से कैसे बुक करें मेट्रो टिकट, जान लीजिए आसान तरीका

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 19, 2024, 04:10 PM IST

Metro ticket on WhatsApp: अगर आपको दिल्ली मेट्रो से कहीं अचानाक से जाना पड़ जाए और आपके पास स्मार्ट कार्ड हो, फिर टोकन काउंटर पर लंबी लाइन लगी है। ऐसे में आपको पास इंतजार करने अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप व्हाट्सएप के जरिए भी मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं।

Metro ticket on WhatsApp: दिल्ली मेट्रो से बड़ी संख्या में लोग रोजाना सफर करते हैं। मेट्रो को दिल्ली-NCR की लाइफ लाइन कहा जाता है। अगर आपको दिल्ली मेट्रो से कहीं अचानाक से जाना पड़ जाए और आपके पास स्मार्ट कार्ड हो, फिर टोकन काउंटर पर लंबी लाइन लगी है। ऐसे में आपको पास इंतजार करने अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप व्हाट्सएप के जरिए भी मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने व्हाट्सऐप-आधारित टिकटिंग सिस्टम शुरू किया है।और पढ़ें

Delhi Metro Ticket

व्हाट्सएप चैट से खरीद सकते हैं टिकट

ऑनलाइन टिकट आप कहीं से भी व्हाट्सएप चैट के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। DMRC के आधिकारिक WhatsApp नंबर, 9650855800 को अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ें। WhatsApp खोलें और नए जोड़े गए नंबर पर "Hi" लिखकर मैसेज भेजें। कनेक्ट होने के बाद, अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। मेनू से मनचाहा विकल्प चुनें, जैसे टिकट खरीदें, या टिकट प्राप्त करें। अपनी यात्रा के लिए स्टार्ट और गंतव्य स्टेशन चुनें।

End of Feed