अब पोस्ट ऑफिस की RD पर ज्यादा रिटर्न, PPF-सुकन्या समृद्धि पर मायूसी

केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के लिए छोटी बचत योजना पर ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है।

Small Saving Schemes: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के लिए छोटी बचत योजना पर ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है।

Post Office KVP, Small Saving Scheme,

इस स्कीम पर अब अधिक ब्याज दर

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, पांच साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी गई है। अन्य सभी छोटी बचत योजनाओंं पर जुलाई-सितंबर वाली ब्याज दर ही जारी रहेगी। यानी पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

End of Feed