Pension: पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज, अब किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पेंशन, सेंटरलाइज्ड पेंशन सिस्टम शुरू

Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनधारकों को सरकार ने नए साल पर तोहफा दिया। EPFO ने देश भर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंटरलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) लागू करने का काम पूरा कर लिया है। अब पेंशनभोगी किसी भी बैंक से पेंशन निकल सकेंगे।

Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनधारक अब किसी भी बैंक से पेंशन निकल सकेंगे। EPFO ने देश भर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंटरलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) लागू करने का काम पूरा कर लिया है। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे 68 लाख से अधिक पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। मंत्रालय ने कहा कि कि CPPS मौजूदा पेंशन वितरण सिस्टम से एक आदर्श बदलाव है, जो डिसेंटरलाइज्ड है। इसमें EPFO का प्रत्येक डिविजनल या क्षेत्रीय कार्यालय केवल तीन-चार बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करता है।

Centralised Pension System, EPFO, Pension, EPFO

पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर

सेंटरलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) के तहत लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे और पेंशन शुरू होने के समय सत्यापन के लिए बैंक जाने की जरुरत नहीं होगी। राशि जारी होने पर तुरंत जमा कर दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि जनवरी 2025 से CPPS सिस्टम पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित करेगी तथा पेंशनधारकों के किसी अन्य स्थान पर जाने या उनके द्वारा अपना बैंक या शाखा बदलने के बावजूद पेंशन भुगतान आदेश (PPO) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने की जरुरत नहीं होगी। इससे उन पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी जो रिटायरमेंट के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं।

End of Feed