H-1B Visa: अमेरिका से भारतीयों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब लाइफ पार्टनर भी कर सकेंगे नौकरी

अमेरिका की एक कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि H-1B वीजा होल्डर्स के पति या पत्नी भी अब यहां नौकरी कर सकते हैं. कोर्ट के इस फैसले से अमेरिका में नौकरी करने भारतीयों को जबरदस्त फायदा होगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी कोर्ट ने विदेश कर्मचारियों के पक्ष में सुनाया फैसला
  • H-1B वीजा होल्डर्स के पति या पत्नी भी कर सकेंगे नौकरी
  • कोर्ट के फैसले से बड़ी संख्या में भारतीयों को होगा फायदा

H-1B Visa: अमेरिका में नौकरी करने वाले लोगों के लिए एक बेहद शानदार खबर आ रही है. अमेरिका में अब एच-1बी वीजा होल्डर्स के पति या पत्नी भी अब वहां नौकरी कर सकते हैं. जी हां, अमेरिकी आईटी सेक्टर में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक कोर्ट ने फैसला सुनाया कि एच-1बी वीजा होल्डर्स के जीवनसाथी अमेरिका में काम कर सकते हैं। बताते चलें कि कोर्ट के इस फैसले से भारतीयों को भी जबरदस्त फायदा मिलेगा।

H-1B Visa (Credit: istock)

H-1B Visa होल्डर्स के पति या पत्नी भी अमेरिका में कर सकेंगे नौकरी

जस्टिस तान्या चटकन ने खारिज की ‘सेव जॉब्स यूएसए’ की याचिका

अमेरिका की जिला न्यायाधीश तान्या चटकन ने ‘सेव जॉब्स यूएसए’ द्वारा दायर की गई एक याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के रेगुलेशन को खारिज करने का अनुरोध किया गया था। इस रेगुलेशन के तहत एच-1बी वीजा होल्डर्स की कुछ कैटेगरी के जीवनसाथियों को रोजगार प्राधिकरण कार्ड (Employment Authorization Card) दिया जाता है।

End of Feed