रेल यात्रियों की मौज! अब इतने स्टेशनों पर फ्री मिलेगी यह बड़ी सुविधा

इन स्टेशनों पर यात्री मुफ्त वाई-फाई के माध्यम से एचडी वीडियो देख सकते हैं, मनोरंजन सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं और ऑफिस वर्क कर सकते हैं। वाई-फाई सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर वाई-फाई मोड चालू करना होगा और 'रेलवायर' वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा।

Railway Stations Free Wi Fi: भारतीय रेलवे देश भर के 6,115 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को संसद को दी गई। रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सर्विस सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहरी-ग्रामीण डिजिटल अंतर को समाप्त करना है।

End of Feed