पेरेंट्स ध्यान दें! बिना 1 रुपये खर्च किए ऐसे कराएं बच्चों का आधार अपडेट, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया

Aadhaar Biometric Update: UIDAI 5 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान चला रहा है। निकटतम आधार केंद्र जाकर 30 सितंबर 2026 तक यह प्रक्रिया बिना शुल्क के पूरी कराई जा सकती है।

Aadhaar Biometric Update : यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देशभर के स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ा अभियान चलाते हुए 2 करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - MBU) का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह विशेष अभियान सितंबर 2025 में शुरू किया गया था, जिसके तहत अब तक 1.56 लाख से अधिक स्कूलों को कवर किया जा चुका है। UIDAI ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों के साथ मिलकर स्कूलों में ही विशेष शिविरों का आयोजन किया, ताकि बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट कराने में कोई कठिनाई न हो।

Aadhaar biometric update, UIDAI mandatory biometric update, free Aadhaar update children, Aadhaar biometric update online, Bhuvan Aadhaar Portal

बच्चों के आधार को लेकर सरकार का बड़ा फैसला (तस्वीर-AI)

अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) क्या है और यह क्यों जरूरी है?

जब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार नामांकन किया जाता है, तो उसमें केवल उनके जनसांख्यिकी (डेमोग्राफिक) डिटेल और फोटो को दर्ज किया जाता है। उस समय छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों (आइरिस) के स्कैन नहीं लिए जाते हैं। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनके शारीरिक लक्षणों में बदलाव आता है, इसलिए उनके बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना अनिवार्य हो जाता है। नियमों के मुताबिक बच्चे के 5 साल की उम्र पूरी करने के बाद पहला अपडेट और 15 साल की उम्र पूरी करने के बाद दूसरा अपडेट कराना जरूरी होता है। इस अपडेट के दौरान बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतलियों का स्कैन और नवीनतम फोटो दर्ज की जाती है।

End of Feed