FASTag: बार-बार के रिचार्ज की झंझट से मिली आजादी, ऐसे खरीदें एनुअल फास्टैग

FASTag Annual Pass: भुगतान सफल होने के बाद, वार्षिक पास मौजूदा फास्टैग खाते और वाहन पंजीकरण से लिंक कर दिया जाएगा। अंत में आपको को एसएमएस मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि उनका फास्टैग आज यानी 15 अगस्त से सक्रिय हो जाएगा।

FASTag Annual Pass: निजी कार, जीप और वैन के लिए 3,000 रुपये का सालाना राजमार्ग टोल पास की व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। सरकार ने फास्टैग-आधारित वार्षिक पास की बिक्री शुरू कर दी है। इससे उपयोगकर्ता एक वर्ष में 3,000 रुपये के एक बार रिचार्ज पर 200 राजमार्ग टोल बूथ को पार कर सकेंगे।

FASTag annual pass/ Photo- istock

FASTag annual pass/ Photo- istock

राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध

वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है। यह लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

End of Feed