E Shram Card List Name Check: ई श्रम कार्ड लिस्ट 2023 में ऐसे चेक करें अपना नाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 20, 2023, 10:42 AM IST

E Shram Card List Name 2023: सभी असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। जो श्रमिक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराते हैं उन्हें सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। ई श्रम कार्ड लिस्ट 2023 में आप भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

E Shram Card List Name 2023: असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से पंजीकरण के बाद ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक ई श्रम कार्ड धारक हैं और ई श्रम कार्ड लिस्ट 2023 मे नाम चेक करना चाहते है तो हम आपको बताएंगे E Shram Card List Name Check करने का पूरा तरीका। जो श्रमिक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराते हैं उन्हें सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

E Shram Card List Name Check: ई श्रम कार्ड लिस्ट 2023 में ऐसे चेक करें अपना नाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

How to check E Shram Card Yojana List

  • E Shram Card Yojana List को चेक व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://upssb.in/) के होमपेज पर आना होगा।
  • होमपेज पर आने के बाद आपको ई श्रम कार्ड का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जहां लिखा होगा E Shram Card Yojana List
  • यहां अपने ई श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पूरी लिस्ट दिखाई देगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड बनवाने के फायदे E shram Card Benefits

  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रूपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी।
  • यदि दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये मिलेंगे।
  • यदि दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे मात्र 1 लाख रूपये दिए जायेंगे।
  • पंजीकृत कामगारों को एक UAN दिया जाएगा।

End of Feed