महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सीखना चाहती हैं ड्राइविंग तो इस राज्य में सरकार दे रही फीस में 50% की छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2023, 08:19 PM IST

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को होली पर बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार की एक नई योजना से महिलाओं के लिए ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेना काफी हद तक आसान हो जाएगा। सरकार इस योजना के तहत फीस का आधा हिस्सा खुद वहन करेगी।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के लिए एक नई योजना चलाई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की कड़ी में चलाई गई इस योजना के अनुसार दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं को ड्राइविंग सीखने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण में लगने वाले कुल शुल्क का 50 प्रतिशत प्रशिक्षण का भुगतान खुद दिल्ली सरकार करेगी।

lady driver

दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी 50 फीसदी ड्राइविंग प्रशिक्षण शुल्क (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

नई योजना

गौरतलब है कि दिल्ली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने एक नई योजना चलाई है। इस योजना के तहत दिल्ली में जो भी महिलाएं ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हैं, वित्तीय सहायता मुहैया करा रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार 50 प्रतिशत प्रशिक्षण की फीस का भुगतान दिल्ली सरकार खुद करेगी।

End of Feed