DDA हाउसिंग स्कीम: पूरा होगा दिल्ली में घर खरीदने का सपना, इतने रुपये में मिलेंगे नए फ्लैट्स

Buy Flats in Delhi-NCR: दिल्ली विकास प्राधिकरण की 32 हजार फ्लैट्स वाली सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम को मंजूरी मिल गई है। आने वाले कुछ दिनों के भीतर स्कीम के लॉन्च होने की उम्मीद है। इस स्कीम में ई-ऑक्शन के अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी फ्लैट्स उपलब्ध होंगे।

अगर आप दिल्ली-एनसीआर (Buy Flats in Delhi-NCR) में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) शानदार मौका लेकर आया है। डीडीए की 32 हजार फ्लैट्स वाली सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम को मंजूरी मिल गई है। आने वाले कुछ दिनों के भीतर स्कीम के लॉन्च होने की उम्मीद है। इस स्कीम के जरिए वो लोग भी फैल्ट खरीद सकते हैं, जिनके पास राजधानी दिल्ली में अपना घर है। दिल्ली के अलग-अलग लोकेशन पर फ्लैट उपलब्ध होंगे। स्कीम अलग-अलग दो मोड पर चलेगी।

DDA हाउसिंग स्कीम: पूरा होगा दिल्ली में घर खरीदने का सपना, इतने रुपये में मिलेंगे नए फ्लैट्स

पहले आओ पहले पाओ

इस स्कीम में ई-ऑक्शन के अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। फेस्टिवल स्पेशल इस हाउसिंग स्कीम में विभिन्न कैटिगिरी के 32 हजार फ्लैट्स होंगे। इस स्कीम के जरिए डीडीए पहली बार 1100 लग्जरी फ्लैट्स लॉन्च करने जा रहा है। इसमें पेंटहाउस, सुपर एचआईजी और एचआईजी फ्लैट्स हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी जगह और फ्लोर के हिसाब से पैसे जमा करे बुकिंग करवा सकता है। इस स्कीम में दो फ्लैट्स खरीदने का भी ऑप्शन उपलब्ध है।

End of Feed