देश में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी का चलन काफी बढ़ा है। महंगी चीजों को आसानी से EMI पर खरीद सकते हैं। यानी ग्राहकों को एक बार में पूरी पेमेंट नहीं करनी पड़ती है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो जरूर ही बड़े बिल को EMI में कनर्वट करावाया होगा। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक अपने ग्राहकों को EMI की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके बिल को आप EMI में कनर्वट नहीं करवा सकते हैं।
इन प्रोडक्टस के बिल को EMI में कर सकते हैं कनवर्ट
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, ट्रैवल के खर्च, कपड़े और इंश्योरेंस जैसी चीजों की खरीदारी के बाद कितने भी बड़े बिल को आप आसानी से EMI में कनर्वट करवा सकते हैं। इनपर अधिक ब्याज भी नहीं लगता है। साथ ही बैंक कई बार इन प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर छूट भी देते हैं। लेकिन आप सोना या सोने के गहने की खरीदारी को EMI में कनवर्ट नहीं करवा सकते हैं। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियम बनाए हैं।
गोल्ड के बिल को नहीं कर सकते EMI में कनर्वट
साल 2013 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि वे सोने की रिटेल खपत को कंट्रोल करने के लिए क्रेडिट कार्ड के जरिए की गई सोने की खरीदारी को EMI में कनर्वट करने विकल्प को बंद कर दें। इससे पहले, क्रेडिट कार्ड के जरिए सोने और हीरे के आभूषणों की खरीदारी के बिल को EMI में कनवर्ट करने की सुविधा उपलब्ध थी। फिर साल 2018 में रिजर्व बैंक ने इसी तरह के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों ने आभूषणों की क्रेडिट कार्ड से की गई शॉपिंग को EMI में कनर्वट करना बंद कर दिया।
EMI में बदलने की सुविधा
बता दें कि 60 दिन के बाद HDFC कार्ड में की गई शॉपिंग के बिल को EMI में बदलने की सुविधा नहीं मिलती है। कुछ बैंक एक महीने के बिल को EMI में कनर्वट करने की सुविधा देते हैं। साथ ही फ्यूल बिल और कैश पेमेंट पर भी ईएमआई की सुविधा नहीं मिलती है।
