Bihar Solar Subsidy: बिहार में घर की छत पर सोलर लगाना हुआ और सस्ता! अब नहीं देना होगा ये 3 चार्ज

आवेदन और मीटर टेस्टिंग शुल्क खत्म होने से रूफटॉप सोलर लगाने की लागत और कम होगी। इससे अधिक लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित होंगे।

प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य बिजली विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब घर की छत पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं से आवेदन शुल्क और मीटर टेस्टिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Bihar Solar Subsidy

बिहार में सोलर के लिए अब नहीं देने होंगे ये 3 शुल्क

बिजली कंपनियों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। आयोग का मानना है कि शुल्क समाप्त होने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और योजना का दायरा तेजी से बढ़ेगा।

End of Feed