14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती पर बैंक और शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद? यहां पढ़ें डिटेल

Dr. Ambedkar Jayanti 2023: देशभर में 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जाएगी। अंबेडकर जयंती को लेकर लोगों के मन बैंक और शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अंबेडकर जयंती के मौके पर बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 अप्रैल को देशभर में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
  • अंबेडकर जयंती के दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं
  • नया साल शुरू होने के साथ ही तय हो जाती हैं छुट्टियां

Bank and Share Market Holiday on Dr. Ambedkar Jayanti: भारत का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की शुक्रवार को 132वीं जयंती है। बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। लिहाजा, भारत में हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है। अंबेडकर जयंती पर बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे या बाकी दिनों की तरह काम करते रहेंगे, कई लोगों के मन में पिछले कुछ दिनों से लगातार ये सवाल उठ रहा है।

Bank Holiday, Share Market, Stock Market, Dr Bhim Rao Ambedkar

Bank and Share Market Holiday on Dr. Ambedkar Jayanti: भारत में हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है।

14 अप्रैल को बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं

अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं, तो आपको यहां आपके सवाल का जवाब मिलने जा रहा है। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर बैंक के साथ-साथ शेयर बाजार भी बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अंबेडकर जयंती के दिन देश के लगभग सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

End of Feed