Delhi-NCR Flats Sale: दिल्ली-NCR में बिके 87818 करोड़ रुपये के फ्लैट, 2023 में बना बड़ा रिकॉर्ड

सलाहकार फर्म ने कहा कि वर्ष 2024 में इस आवासीय बाजार में 95,000 से लेकर एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की करीब 40,000 यूनिट की बिक्री होने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल बिके फ्लैट की औसत कीमत वर्ष 2022 के 1.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.29 करोड़ रुपये हो गई।

Delhi-NCR Flats Sale: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में साल 2023 में 87,818 करोड़ रुपये मूल्य के फ्लैट की बिक्री हुई। इसमें सिर्फ गुरुग्राम की हिस्सेदारी 63 फीसदी रही। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल बिके फ्लैट की औसत कीमत वर्ष 2022 के 1.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.29 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, फ्लैट का औसत आकार और बिकने वाले घरों की संख्या (38,407 यूनिट्स) कमोबेश स्थिर रही।

Apartment Sales In Delhi NCR

गुरुग्राम की हिस्सेदारी

रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2023 में बिकने वाले फ्लैट का कुल मूल्य 87,818 करोड़ रुपये था, जो 2022 की तुलना में 23 फीसदी अधिक है। खास बात यह है कि कुल बिक्री मूल्य में से अकेले गुरुग्राम की हिस्सेदारी 55,930 करोड़ रुपये के साथ करीब 63 फीसदी रही। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24,944 करोड़ रुपये, गाजियाबाद में 4,404 करोड़ रुपये, दिल्ली में 2,610 करोड़ रुपये और फरीदाबाद में 470 करोड़ रुपये मूल्य के घरों की बिक्री पिछले साल हुई।

End of Feed