Air India: एयर इंडिया घरेलू रूट्स पर लॉन्च करेंगी प्रीमियम इकोनॉमी केबिन, जानें- क्या है खासियत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 19, 2024, 03:52 PM IST

Air India: अभी तक सिर्फ विस्तारा ही घरेलू मार्गों पर प्रीमियम इकनॉमी यात्रा क्लास उपलब्ध कराती है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि उसने दो नए ए320 नियो विमानों को तीन कैटेगरी में बांटा है। ​​यह पहली बार है जब एयरलाइन ने अपने छोटे आकार के विमान में प्रीमियम इकोनॉमी केबिन पेश किया है।

Air India: एयर इंडिया अगले महीने से चुनिंदा घरेलू रूट्स पर प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू करने जा रही है। यह क्लास उपलब्ध कराने वाली एयर इंडिया दूसरी भारतीय एयरलाइन कंपनी होगी। अभी तक सिर्फ विस्तारा ही घरेलू मार्गों पर प्रीमियम इकनॉमी यात्रा क्लास उपलब्ध कराती है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि उसने दो नए ए320 नियो विमानों को तीन कैटेगरी में बांटा है। इनमें बिजनेस क्लास में आठ और प्रीमियम इकोनॉमी में पैर रखने के लिए अतिरिक्त जगह के साथ 24 सीटें हैं। इसमें 132 इकनॉमी श्रेणी की सीटें भी होंगी।

Air India

प्रीमियम इकोनॉमी केबिन

यह पहली बार है जब एयरलाइन ने अपने छोटे आकार के विमान में प्रीमियम इकोनॉमी केबिन पेश किया है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि छोटे आकार के बेड़े में तीन श्रेणियों की पेशकश यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है। एयरलाइन फिलहाल दिल्ली चंडीगढ़-दिल्ली और दिल्ली बेंगलुरु-दिल्ली मार्गों पर प्रीमियम इकोनॉमी सीटें उपलब्ध कराएगी।

End of Feed