Air India Black Friday Sale: हवाई टिकट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, एयर इंडिया लाया ब्लैक फ्राइडे सेल, यहां समझें पूरी डील

अगर आप भी हवाई यात्रा करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज एयर इंडिया ने ब्लैक फिरदे सेल की शुरुआत की घोषणा की है। इस सेल के तहत आप घरेलु फ्लाइट के किराए पर 20% तक और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट टिकट पर 12% तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपको एयर इंडिया की ब्लैक फ्राइडे डील के बारे में बताने जा रहे हैं।

Air India Black Friday Sale: अगर आप भी हाल-फिलहाल में हवाई यात्रा करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज, 29 नवंबर 2024 को एयर इंडिया ने ब्लैक फ्राइडे सेल () की शुरुआत के बारे में जानकारी दी है। इस सेल के तहत आप घरेलू फ्लाइट के किराए में 20% तक और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के किराए में 12% तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे यह डिस्काउंट हवाई टिकट के बेस किराए पर ऑफर किया जा रहा है। एयरलाइन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अमेरिका, यूरोप (ब्रिटेन सहित), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणपूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया आने-जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स के बेस किराए में 12% तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Air India Black Friday

एयर इंडिया ब्लैक फ्राइडे सेल का उठाएं फायदा, हवाई टिकट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां समझें पूरी डील

डील से संबंधित जरूरी बातें

आज यानी 29 नवंबर 2024 रात 00:01 बजे से ब्लैक फ्राइडे डील की शुरुआत हो चुकी है। इस डील का फायदा उठाने के इच्छुक सभी यात्री 02 दिसम्बर 2024 रात 11:59 मिनट तक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डील के तहत 30 जून 2025 तक की हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप भारत से ऑस्ट्रेलिया या फिर उत्तरी अमेरिका जाना चाहते हैं तो आप 30 अक्टूबर 2025 तक की टिकट बुक कर सकते हैं।

End of Feed