Invalid Aadhar Card Number: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी वेबसाइट पर या प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और आपकी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आया हो कि आपका आधार कार्ड नंबर इनवैलिड है? घबराइये नहीं, अक्सर छोटी मोटी गलतियों की वजह से ऐसा हो जाता है। लेकिन अगर आपका आधार कार्ड नंबर कई वेबसाईटों पर इनवैलिड बताया जा रहा है तो इसके पीछे कुछ तय कारण हो सकते हैं। आइए आपको इन कारणों के बारे में बताते हैं और आपकी परेशानी दूर करते हैं।
आधार कार्ड नंबर इनवैलिड आने के ये हो सकते हैं कारण
आधार है जरूरी
आपका आधार कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है और इस डॉक्यूमेंट में किसी भी प्रकार की खराबी आपको मुसीबत में डाल सकती है। आधार कार्ड के आधार पर आप किसी भी अन्य बड़े डॉक्यूमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और यह आपकी पहचान को साबित करने के लिए भी काफी महत्त्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड इनवैलिड हो जाए तो यह आपके लिए काफी बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है।यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इन दो योजनाओं में इन्वेस्ट कर पाएं 8% जितना रिटर्न, सरकार की गारंटी के साथ!
ये हो सकते हैं कारण
आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से आपका आधार कार्ड नंबर इनवैलिड आ सकता है:इनवैलिड फॉर्मेट: हो सकता है कि आपने आधार कार्ड गलत फॉर्मेट में दर्ज किया हो जिसकी वजह से आपका आधार कार्ड नंबर इनवैलिड आ रहा हो। आधार कार्ड नंबरों के 4 डिजिट के बीच स्पेस डालना जरूरी होता है।
इनएक्टिव आधार कार्ड: ये भी हो सकता है कि आपका आधार कार्ड बहुत लंबे समय से इस्तेमाल न हुआ हो और यह इनएक्टिव हो गया है।
गलत डेमोग्राफिक: हो सकता है कि आपके आधार कार्ड में आपका नाम, जन्मतिथि या फिर पिता का नाम, घर पता जैसी डेमोग्राफिक संबंधित जानकारी गलत हो जिसकी वजह से यह इनवैलिड आ रहा हो।
सामान्य टाइपिंग गलती: हो सकता है कि आपने आधार नंबर दर्ज करवाते हुए गलती से नंबर इधर उधर कर दिए हों और इसकी वजह इनवैलिड आ जा रहा हो।
