Free Laptop Scheme for Students: सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि देश के सभी युवाओं को मुफ्त लैपटॉप दिए जा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लागू हैं। वायरल मैसेज के मुताबिक फ्री लैपटॉप के लिए 10 से 50 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं लेकिन वो स्टूडेंट होना चाहिए। वायरल मैसेज में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक लिंक भी है.. जहां आपको अपना नाम, एजुकेशनल लेवल, उम्र की रेंज बतानी होगी। हैरानी की बात ये है कि इस स्कीम के तहत आपको आपके मनपसंद ब्रांड का लैपटॉप दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं
फ्री लैपटॉप वाली स्कीम में नहीं किसी सरकार का जिक्र
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में जिस फ्री लैपटॉप स्कीम के तहत छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है, उस स्कीम पर न तो केंद्र सरकार का जिक्र है और न ही किसी राज्य सरकार का। ऐसे में इस स्कीम को लेकर कंफ्यूजन हो रही है। मामले की गंभीर को देखते हुए खुद PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज और उसमें बताई जा रही स्कीम के बारे में पूरी जांच-पड़ताल की।
A Message with a link is circulating on social media claiming to offer free laptops for youth & to click on the pro… t.co/NXgWWpGe8C
— ANI (@ANI) Apr 15, 2023
PIB Fact Check की जांच-पड़ताल में क्या आया सामने
PIB Fact Check की जांच में जो कुछ भी सामने आया, वो वाकई में हैरान कर देने वाला है। जी हां, छात्रों को फ्री में लैपटॉप का दावा करने वाला ये वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। इसके साथ ही मैसेज में जो लिंक दिया गया है, वो भी पूरी तरह से फेक है। बताते चलें कि ये साइबर फ्रॉड में शामिल किसी गिरोह का काम हो सकता है, जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म के बहाने आपकी पर्सनल डिटेल्स लेकर आपके साथ किसी बड़े फ्रॉड को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स सोच-समझकर ही शेयर करें।
