April 2025 Guide: रोमांच से भर जाएगा अप्रैल महीना, घूमने-फिरने के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर

April 2025 Guide: भारत में अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के साथ नई जगह को महसूस करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए बेहतरीन है। अप्रैल का महीना कई तरह के त्यौहारों और कार्यक्रमों से भरा होता है जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी त्यौहार चुन सकते हैं। हर त्यौहार और कार्यक्रम अपने आप में अलग और खास है।

Festivals And Events April 2025: उत्सवों से लेकर संगीत समारोहों तक तमाम मनोरंजक पलों को एन्जॉय करने का सबसे बढ़िया महीना अप्रैल का ही होता है। ऐसे में अगर आप इस महीने को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। अप्रैल के महीने में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ जरूर है। यहां अप्रैल 2025 में भारत में होने वाले शीर्ष त्यौहार और कार्यक्रम बताए गए हैं जहां आपको हर हाल में हाजिरी लगानी चाहिए।

माधवपुर मेला (गुजरात- 6 से 10 अप्रैल)

अगर आप लोक नृत्य, पारंपरिक संगीत और धार्मिक समारोह का एकसाथ आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको गुजरात में होने वाले माधवपुर मेला में अवश्य शिरकत करनी चाहिए। यह मेला भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पौराणिक विवाह को सेलिब्रेट करता है। पूरे भारत से कलाकारों, कारीगरों और सांस्कृतिक समूहों को एक साथ आप इस मेले में देख सकते हैं। यह मेला माधवपुर गांव में आयोजित किया जाता है।

End of Feed