Budget hill stations, Where to stay in Rishikesh, Himachal (ऋषिकेश में रूकने की जगह): छुट्टियों वाला शानदार जून का महीना बस खत्म होने ही वाला है, ऐसे में घूमने फिरने के शौकीन लोग अगर हैं जून खत्म होने से पहले कोई ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन बजट की किल्लत सता रही है, और कम खर्च में कोई हसीन से हिल स्टेशन की वादियों में सुकून भरा समय गुज़ारना है। तो ऐसे में यहां देखें इस भंयकर गर्मी वाले जून के महीने में विजिट करने के लिए भारत की फेमस पहाड़ वाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स जहां आपको मुफ्ते खाने से लेकर रहने तक की बढ़िया सुविधा मिल सकती है।
Low budget hill stations in india free food free stay in rishikesh, tamil nadu, himachal pradesh, uttarakhand
ये भी पढ़ें:
Cheap Places to stay in Rishikesh, Hill station India
भारत हेरिटेज सर्विसेज (Where to stay in Rishikesh)
दिल्ली में जहां चुभती-जलती गर्मी का मौसम चल रहा है, इस मौसम की मार को कम करने के लिए अगर आप कोई दो-चार दिन की ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो ऋषिकेश की वादियां बांहे खोलकर आपका इंतज़ार कर रही हैं। ऋषिकेश ट्रिप को कम बजट वाला बनाना है, तो रहने के लिए आप भारत हेरिटेज सर्विसेज का चुनाव कर सकते हैं। इस जगह की खासियत ये है कि, आपको यहां पर बिल्कुल मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि बदले में थोड़ा सा कुछ आसान और मज़े वाला वॉलिंटियर का काम करना पड़ सकता है।
श्री रामनाश्रामम, तिरुवन्नामई (Hill stations in Tamil Nadu)
प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज तमिलनाडु घूमने फिरने के शौकीन नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तमिलनाडु में ऐसे बहुत से प्यारे प्यारे हिल स्टेशन्स हैं, जहां की सैर आपको कम से कम एक बार तो करनी ही चाहिए। वहीं अगर आप तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों पर सफर के लिए निकल रहे हैं, तो रहने के लिए रामनाश्रामम बहुत ही शांत और सुंदर जगह हो सकती है। यहां भी आपको मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा मिलेगी, हालांकि यहां की बुकिंग आपको पहले से करवानी पड़ सकती है।
गुरुद्वारा मणिकरण साहिब (Manikaran Sahib Himachal Pradesh)
पहाड़ों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शांत और सुकून भरी जगह की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश का मनिकरण साहिब जरूर विजिट करना ही चाहिए। न केवल विजिट बल्कि बहुत कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि, इस बेहद सुंदर और सुकून भरे गुरुद्वारा में आप बाबा जी के घर में रूक भी सकते हैं। वहीं गुरुद्वारों का लंगर तो शानदार होता ही है, तो अपनी हिमाचल उत्तराखंड की ट्रिप पर आप इस जगह बहुत ही बढ़िया से रूक सकते हैं।
परमार्थ निकेतन (Things to do in Rishikesh)
ऋषिकेश की ट्रिप पर जा रहे हैं, और पैसे बचाने और बढ़िया घूमना है। तो आप परमार्थ निकेतन आश्रम में रूकने का इंतज़ाम कर सकते हैं। इस बेहद सुंदर ट्रेवल डेस्टिनेशन पर आप मुफ्त रहने खाने से लेकर प्रकृति की गोद में बैठ योग और ध्यान भी कर सकते हैं।
