Delhi-NCR में रहने वाले लॉन्ग वीकेंड पर जरूर घूमने जाएं ये जगहें, वापस नहीं लौटने का करेगा मन

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 10, 2023, 01:13 PM IST

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: अगर आने वाले कुछ दिनों, या फिर कुछ महीनों में कोई लॉन्ग वीकेंड आने वाला है और आप उस दौरान कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: देश का करीब-करीब हर नागरिक आज के समय में घूमने (Travel) का शौक रखता है। इसके अलावा सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में घूमने का चस्का लोगों में और भी ज्यादा लग गया है। पहले जहां वीकेंड (Weekend) या फिर लंबी छुट्टियों (Long Holidays) में लोग हर में रहना पसंद कर आराम करते थे, वहीं अब लोग घर में रुकने के बजाए घूमना पसंद करते हैं। आमतौर पर देश में करीब-करीब हर ऑफिस, चाहे वह सरकारी हो या फिर प्राइवेट... हफ्ते में दो छुट्टियां होती ही हैं।

Long Weekend Getaways, Delhi-NCR, Rishikesh

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया जगहें।

इसके अलावा कभी शुक्रवार या फिर सोमवार को कोई सरकारी छुट्टी होने पर छुट्टियों की संख्या बढ़ जाती है। अगर आने वाले कुछ दिनों, या फिर कुछ महीनों में कोई लॉन्ग वीकेंड आने वाला है और आप उस दौरान कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप देश की राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में रहते हैं तो आप लॉन्ग वीकेंड पर कहां-कहां जा सकते हैं। आप इन जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ, फैमिली या फिर दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप यहां आप अपनी कार से भी जा सकते हैं।

End of Feed