IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने वन प्रेमियों के लिए विशेष रूप से एक आरामदायक रेल टूर पैकेज डिजाइन किया है। इस पैकेज का नाम रॉयल सुंदरबन विद सिटी ऑफ जॉय रेल टूर पैकेज है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा शामिल है।
IRCTC Tour Package
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 25 अप्रैल 2025 को रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 06.00 बजे ट्रेन नंबर 20898/ वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा सीसी क्लास में प्रस्थान किया जाएगा और 13.10 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आपको पहुंचा दिया जाएगा। दक्षिणेश्वर मंदिर, बेलूर मठ, सुंदरवन, सुधान्याखली, सेंट पॉल कैथेड्रल, विक्टोरिया मेमोरियल की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
सुंदरबन में होटल और रिसॉर्ट में ठहरने के साथ CC में कन्फर्म ट्रेन टिकट आपको मिलेगा। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको
50450 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 33650 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 28600 रुपए तय किया गया है।
5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 18600 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHR144 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577, 8100829002 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
