IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर

IRCTC Tour Package 2025: टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ अब बेहद आराम से यात्रा कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। सिक्किम और दार्जिलिंग के साथ आपको कलिम्पोंग की सैर करवाई जाएगी। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour Package: सिक्किम और दार्जिलिंग के साथ ही कलिम्पोंग घूमने के लिए आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम VIBRANT SIKKIM AND DARJEELING EX TRIVANDRUM है जिसे विशेष रूप से घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। फ्लाइट द्वारा आप मनमोहक यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 6 मार्च 2025 को 08.30 बजे त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट से प्रस्थान और 13.35 बजे IXB हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

सिक्किम का सबसे बड़ा शहर गंगटोक ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, मठों और रोमांच के लिए जाना जाता है। गंगटोक के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों - दो द्रुल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, त्सोमगो झील और रुमटेक मठ की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है। इसके अलावा हिमालय की तलहटी में स्थित कलिम्पोंग हिल स्टेशन जो पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है वहां भी आपको घुमाया जाएगा।

End of Feed