IRCTC Tour Package 2025: विदेश घूमने की इच्छा है लेकिन बजट को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद काम दाम में नेपाल की यात्रा करवाई जाएगी। पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप की यात्रा, सूर्योदय के समय हिमालय का नजारा देखने के लिए सुरंगकोट, बिन्ह्यबसिनी मंदिर, डेविल्स फॉल, गुप्तेश्वर महादेव गुफा की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
IRCTC Tour Package
7 मई 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से आपको सीधा फ्लाइट से काठमांडू ले जाया जाएगा। काठमांडू और पोखरा की यात्रा इस पैकेज में कवर की जाएगी जिसमें आप प्रमुख पर्यटन स्थलों के दीदार करेंगे।
03 रातों का काठमांडू आवास और 02 रातों का पोखरा आवास भी पैकेज में शामिल है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में शामिल है आपको अलग से 1 भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। नेपाल में एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ होगा।
अगर आप सिंगल यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 54,930 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 46,900 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर 8287931886 पर वॉट्सएप कर सकते हैं।
