IRCTC संग किफायती कीमत में देखें Northeast के नज़ारे, रोमांस और रोमांच से भरी मज़ेदार ट्रिप के लिए बुक करें ये पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 25, 2023, 11:09 AM IST

IRCTC Northeast Tour Package: परिवार या दोस्तों के साथ बढ़िया ग्रुप ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी संग नॉर्थईस्ट की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। भारतीय रेलवे के एसेंस ऑफ नॉर्थईस्ट टूर पैकेज के तहत 7 दिन और 6 रातों के लिए आपको मात्र 24,940 रुपयो में चेरापूंजी, गुवाहाटी, मावलिननांग, शिलांग, काज़ीरंगा की सैर करवाई जाएगी। देखें टूर की तारीख, कीमत और पैकेज से जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

IRCTC Northeast Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने के लिए पूर्वोत्तर भारत (North East India) का सफर एकदम बेस्ट हो सकता है। वहीं अगर आप दोस्तों या परिवार वालों के साथ कोई शानदार ग्रुप ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का नॉर्थईस्ट टूर पैकेज आपके लिए बहुत ही किफायती और काम का साबित हो सकता है। भारत का पूर्वोत्तर छोर प्राकृतिक सौंदर्य, बेहतरीन खाने, (Northeast Tour Package) गीत-संगीत की मनमोहक धुन और संस्कार-संस्कृति के अनूठे रूप से लबरेज है। जहां पर बेशक आपको अपनी टेंशन भरी जिंदगी का दामन छोड़ सुकून का एहसास होगा।

IRCTC, North east tour, Best Places to visit in North east

IRCTC northeast tour package best places to visit in northeast tour with friends

अच्छी कीमत में आप भारतीय रेलवे के एसेंस ऑफ नॉर्थईस्ट ग्रुप (Northeast Tourism) पैकेज के तहत दोस्तों, परिवार वालों के साथ बेहद रोमांचक ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। 29 अप्रैल से शुरु होने वाले इस सफर में आपको 7 दिन और 6 रातों के लिए नॉर्थईस्ट की मुख्य ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर घूमाया जाएगा। सफर की शुरुआत गुवाहाटी से होगी, तथा (Northeast tour with Friends) आपको बस और कार के माध्यम में ट्रेवल करने का मौका मिलेगा। वहीं अगर आपको 29 अप्रैल की तारीख नहीं जम रही तो आप 6 मई वाले टूर पैकेज की भी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर (Northeast tourist destinations) जाकर कर सकते हैं। टूर पैकेज में आपको घूमने, रहने और खाने की शानदार सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां देखें पैकेज की कीमत, घूमने फिरने की जगह और अन्य जरूरी बातें -

End of Feed