IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं कर्नाटक के ये सुंदर शहर, कम बजट में मिलेगा डबल मजा

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी ने इसी महीने कर्नाटक को लेकर एक एयर टूर पैकेज निकाला है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के साथ ही कूर्ग, मैसूर और ऊटी घूम पाएंगे।

IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक (Karnataka) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। अगर आप घूमने (Travel) के शौकीन हैं तो आपको घूमने के लिए कर्नाटक जरूर जाना चाहिए। दरअसल कर्नाटक में एक से बढ़कर एक घूमने (Tourist Places in Karnataka) की जगहें हैं। अगर आप भी इसी महीने कर्नाटक घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर जगहें घूम सकते हैं।

Karnataka, ​IRCTC Karnataka Package, ​IRCTC

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं कर्नाटक के ये सुंदर शहर।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BANGLORE EX LUCKNOW (NLA86) है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के साथ ही कूर्ग, मैसूर और ऊटी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख यानी 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।

End of Feed