Irctc Guru Kirpa Yatra! कम खर्च में अमृतसर, नांदेड़, पटना समेत इन प्रमुख गुरुद्वारों में मत्था टेक पाएं बाबा जी का आशीर्वाद, देखें यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • Authored by: अवनि बागरोला
  • Updated Mar 29, 2023, 11:07 AM IST

Irctc Guru Kirpa Yatra Tour Package: भारतीय रेलवे लेकर आया है बाबा जी की अरदास का शानदार मौका, बहुत ही किफायती कीमत में आप देश भर के प्रसिद्ध गुरुद्वारों में माथा टेक पा सकेंगे बाबा जी का आशीर्वाद। यहां देखें आईआरसीटी की खास गुरु कृपा यात्रा की तारीख, कीमत और अन्य सभी जरूरी जानकारियां

Irctc Guru Kirpa Yatra Tour Package: सिख धर्म में विश्वास करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे बहुत ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 5 अप्रैल 2023 से शुरु होने वाली गुरु कृपा यात्रा (Guru Kirpa Yatra) के तहत आपको देश के प्रमुख गुरुद्वारों में माथा टेक बाबा जी की मेहर का सौभाग्य प्राप्त होगा। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा लॉन्च की गई इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत लखनउ से होगी। 11 दिन की ये गुरु कृपा यात्रा रेल के माध्यम से संपन्न की जाएगी, टूर पैकेज में आपको अमृतसर, आनंदपुर, भटिंडा, नांदेड़, बीदर और पटना जाने का मौका मिलेगा। ये रही आईआरसीटीसी गुरु कृपा यात्रा (Irctc Guru Kirpa Yatra 2023) की कीमत, रूट और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।

Irctc Guru Kirpa Yatra

Irctc Guru Kirpa Yatra

गुरु कृपा यात्रा की जानकारी

आईआरसीटी की भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से आपको देश भर के प्रमुख गुरुद्वारों में पहुंच कर दर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। भारतीय रेलवे की गुरु कृपा यात्रा के तहत आपको 11 दिन और 10 रातों के टूर पैकेज में अमृतसर, आनंदपुर, भटिंडा, भीदर, नांदेड और पटना साहिब में बाबा जी की अरदास करने का मौका मिलेगा।

गुरु कृपा यात्रा 2023 Start Date

आईआरसीटीसी की गुरु कृपा यात्रा की शुरुआत 5 अप्रैल 2023 से होगी। ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को शानदार सफर का अवसर प्राप्त होगा, वहीं यात्रा की लखनउ स्टेशन से शुरु होगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज का नाम 'गुरु कृपा यात्रा' है, जिसके तहत भारत भर गुरुद्वारों में पहुंचकर भक्तों को बाबा जी का आशीर्वाद मिलेगा।

गुरु कृपा यात्रा Route And Destinations

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की इस खास गुरु कृपा यात्रा की शुरुआत 5 अप्रैल को लखनउ रेलवे स्टेशन से होगी, हालांकि आप ट्रेन की बोर्डिंग सितापुर, पीलीभीत और बरेली स्टेशन से भी कर सकते हैं। यात्रा पैकेज में सबसे पहले आपको आनंदपुर साहिब के श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा के दर्शन प्राप्त करने का मौका मिलेगा, उसके बाद कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सिरहिंद के श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर के श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, भटिंडा के श्री दमदमा साहिब, नांदेड के तख्त सचखंड़ श्री हाज़ुर साहिब, बीदर का गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब, पटना का गुरुद्वारा श्री हरमंदिरजी साहिब इन दार्शनिक स्थलों पर दर्शन करने के बाद सफर का अंत लखनउ, बरेली, पीलीभीत और सितापुर स्टेशन पर होगा।

गुरु कृपा यात्रा Ticket Price And Booking Details

यात्रा पैकेज के तहत आप Comfort, Standard या Economy क्लास की सीट की आराम से बुकिंग करवा सकते हैं। यानी की किफायती कीमतों में आप भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की 2एसी, 3 एसी और स्लीपर कोच की सीट बुक कर सकते हैं। देखें टूर पैकेज की कीमत -

श्रेणीट्रेन जर्नीएक व्यक्ति के लिए दो/तीन व्यक्तियों के लिए5-11 साल के बच्चों के लिए
कम्फर्ट2 A48,275 रुपये39,999 रुपये37,780 रुपये
स्टैंडर्ड3 A36,196 रुपये29,999 रुपये28,327 रुपये
ईकोनॉमी SL 24,127 रुपये19,999 रुपये18,882 रुपये

यात्रा पैकेज में उपलब्ध सुविधाएं

आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत करवाई जा रही गुरु कृपा यात्रा पैकेज की बुकिंग करने पर आपको होटल, ट्रांसपोर्टेशन, खाने पीने की सुविधा प्राप्त होगी। यात्रा पैकेज के तहत आपको दार्शनिक स्थलों पर जाने की एंट्री टिकट, साइटसाइंग, गाइड आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। आईआरसीटी गुरु कृपा यात्रा पैकेज की बुकिंग आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होलिडे पैकेज के सेक्शन में रेल होलिडे पैकेज में जाकर आराम से कर सकते हैं।

End of Feed