किफायती कीमत में IRCTC संग देखें Kodaikanal की मनमोहक पहाड़ियां, जानें टूर की तारीख, कीमत और अन्य बातें

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 20, 2023, 01:20 PM IST

IRCTC Chennai Kodaikanal Tour Package: गर्मियों में हिल स्टेशन पर घूमना बेस्ट हो सकता है, परिवार या पार्टनर के साथ आईआरसीटीसी के चेन्नई कोडाइकनाल टूर पैकेज में आपकी हिल स्टेशन घूमने की इच्छा पूरी हो सकती है। 5 दिन और 4 रातों वाले इस टूर पैकेज में आपको कोडाइकनाल और मुदरई की मुख्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की सैर करवाई जाएगी, ट्रेन माध्यम से शुरु होने वाले इस टूर पैकेज की कीमत मात्र 9000 से शुरु हो रही है। यहां देखें टूर की तारीख और अन्य मुख्य डीटेल्स -

IRCTC Chennai Kodaikanal Tour Package: छुट्टियों में गर्लफ्रेंड या पत्नी बच्चों के साथ किसी हिल स्टेशन (Summer Hill stations) की सैर करने की ख्वाहिश है, तो समर वेकेशन में कोडाइकनाल (Kodaikanal) की सरसराती हवा के बीच कुछ दिन गुजारना बेस्ट हो सकता है। चेन्नई (Chennai) के कोडाइकनाल को हिल स्टेशन्स की रानी के रूप में भी जाना जाता है, जो खूबसूरती में विदेश के किसी भी हिल स्टेशन से कम नहीं है। बजट में कोडाइकनाल का टूर करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) के टूर पैकेज के तहत बुकिंग करना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है।

IRCTC, Irctc kodaikanal tour package, what to do in Kodaikanal, hill station near Chennai

IRCTC Chennai Kodaikanal tour package see best hill station near Chennai

भारतीय रेलवे के चेन्नई कोडाइकनाल (South india Tourism) टूर पैकेज के तहत आप मात्र 9,420 रुपयो में चेन्नई से करीब 528 किलोमीटर (Hill stations near Chennai) की दूरी पर स्थित कोडाइकनाल हिल स्टेशन का टूर कर सकते हैं। 5 दिन और 4 रातों वाले इस खास आईआरसीटीसी टूर पैकेज में आपको आपको कोडाइकनाल ही नहीं बल्कि मदुरई घूमने का भी सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। कोडाइकनाल (What to do in Kodaikanal) सफर ट्रेन के माध्यम से संपन्न होगा, वहीं पैकेज के साथ साथ आपको रहने की भी कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां देखें कब शुरु होगा कोडाइकनाल टूर, कैसे करें बुकिंग और अन्य सभी जरूरी जानकारियां -

End of Feed