IRCTC Puri Kashi Ayodhya Yatra: आईआरसीटीसी पैकेज में परिवार संग कर आएं पुरी-काशी की यात्रा, देखें पैकेज की सारी जानकारी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Oct 10, 2023, 10:16 AM IST

IRCTC Puri Kashi Ayodhya Package: परिवार के साथ 9-10 दिन की धार्मिक यात्रा पर जाने का मन है, तो आईआरसीटीसी के पुरी, काशी, अयोध्या वाले टूर पैकेज की बुकिंग करलें। पुण्य क्षेत्र यात्रा की शुरुआत 12 अक्टूबर से ट्रेन के माध्यम से होगी, पैकेज में आपको कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या आदि की सैर का मौका मिलेगा। देखें पैकेज की कीमत और बुकिंग की सारी जानकारी।

IRCTC Ayodhya Jagannath Puri Kashi Banaras Tour package: अक्टूबर के इस सुहाने मौसम में परिवार या पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मन है, जो अयोध्या से लेकर जगन्नाथ पुरी तक की पुण्य क्षेत्र यात्रा बड़ी अच्छी मानी जाएगी। आईआरसीटीसी के इस धार्मिक यात्रा पैकेज में आपको 9-10 दिन की बेहतरीन ट्रिप बहुत कम खर्च में करने को मिल जाएगी। वहीं इसी महीने घुमने और दान पुण्य करने का मन है, तो फिर तो आपको अभी इस पैकेज की बुकिंग कर लेनी चाहिए। भारतीय रेलवे के पुण्य क्षेत्र यात्रा पैकेज में पुरी, काशी और अयोध्या का मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा बेशक आपको खूब पसंद आएगा। देखें टूर पैकेज की कीमत, उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी सारी जानकारी।

IRCTC Holiday tour package, kashi yatra, jagannath puri, ayodhya tour package

Irctc ayodhya jagannath puri kashi banaras yatra tour package know details

कब और कैसे होगा यात्रा का आरंभ?

पुरी, काशी और अयोध्या की यात्रा की शुरुआत 12 अक्टूबर को सिकद्राबाद से होगी। 9 रात और 10 वाली इस धार्मिक यात्रा में आपको पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज की धार्मिक एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर घुमने का मौका मिलेगा। सफर रेल के माध्यम से पुरा किया जाएगा, जिसके लिए बोर्डिंग आप सिकद्राबाद, काजीपेट, खम्माम, विजयवाडा, एलूरु, समालकोट, राजाहमुंद्री से कर सकते हैं। कुल 716 यात्रियों के ग्रुप वाले इस टूर के लिए आप स्लीपर, थर्ड एसी के साथ साथ सेकंड एसी वाली ट्रेन टिकट भी बुक करवा सकते हैं।

End of Feed