पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आज ही बुक करें IRCTC का अंडमान टूर पैकेज, सस्ते में होगी एक खूबसूरत ट्रिप

यदि आप लंबे समय से अपनी पत्नी को कोई अच्छा सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हमारे बताए इस टूर पैकेज को बुक कर लेना चाहिए। जी हां IRCTC आपके लिए अंडमान घूमने का एक शानदार पैकेज लेकर आया है। यहां आप एक खूबसूरत ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए समय-समय पर कुछ शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इस बार आपके लिए बना ये टूर पैकेज अंडमान के लिए है। अगर आप लंबे समय से अपनी पार्टनर के साथ कोई खूबसूरत ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, लेकिन कुछ सूझ नहीं रहा है, तो आपको इस डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। बता दें कि ये टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन के साथ यह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी है, क्योंकि जहां ज्यादातर कपल्स आना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज और कैसे करें इसे बुक?

irctc tour package

क्या है टूर पैकेज की डिटेल्स?

IRCTC ने अंडमान घूमने के लिए बनाए इस टूर पैकेज में कई दिन की ट्रिप के साथ रहने-खाने की सुविधा को भी शामिल किया गया है। इस टूर पैकेज का नाम ALLURING ANDAMAN EX KOZHIKODE है। इस पैकेज का कोड SEA35 है। जिसे आप IRCTC की ऑफीशियल वेबसाइट www.irctctourism.com/pacakage पर जाकर बुक कर सकते हैं।

End of Feed