IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें सिक्किम के ये 3 सुंदर शहर, बस खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 12, 2023, 03:04 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM, DARJEELING, GANGTOK, KALIMPONG: मील की बात करें इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में आप कलिम्पोंग में एक रात, गंगटोक में दो रात और दार्जिलिंग में दो रात रुकेंगे। इसके अलावा इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। इस टूर पैकेज में कुल 31 सीटें हैं।

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM, DARJEELING, GANGTOK, KALIMPONG: दुनियाभर में कुछ ही लोग ऐसे हैं, जो शायद ही घूमना ना पसंद करें। लेकिन आज के इस दौर में लोग काफी ज्यादा घूम (Travel) रहे हैं। अगर ज्यादा पैसा है तो देश के बाहर और अगर कम पैसा है तो देश के अंदर घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं। अगर आप इसी महीने देश में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (AIR TOUR PACKAGE) लेकर आया है, जिसमें आप सिक्किम के तीन सुंदर शहर घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SIKKIM AIR TOUR PACKAGE EX BHOPAL (WBA055) है।

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR SIKKIM

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप सिक्किम के तीन सुंदर शहर दार्जिलिंग (DARJEELING), गंगटोक (GANGTOK) और कलिम्पोंग (KALIMPONG) घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 20 तारीख यानी 20 मार्च से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और भोपाल-दिल्ली-बागडोगरा-दिल्ली-भोपाल (आना-जाना) इंडियो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed