IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR NORTH EAST, ASSAM, MEGHALAYA, GUWAHATI, KAZIRANGA, SHILLONG: नॉर्थ ईस्ट (North East) के राज्य देश के सुंदर राज्यों में से एक है। पिछले कुछ सालों से टूरिस्ट (Tourist) यहां काफी ज्यादा संख्या (Travel) में आ रहे हैं। वैसे हर भारतीय की कोशिश रहती है कि वह नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी घूमें। अगर आप जून महीने में नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य घूम पाएंगे।
IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR NORTH EAST: नॉर्थ ईस्ट के लिए आईआरसीटीसी लाया स्पेशल टूर पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Magical Assam Meghalaya with Bramhaputra River Cruise है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 12 तारीख यानी 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और भुवनेश्वर से गुवाहाटी (वाया-कोलकाता) से आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस से रहेगा।
ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत 3 रात गुवाहाटी और 3 रात शिलांग में बिता पाएंगे। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही
ब्रम्हपुत्र रिवर क्रूज टिकट की प्राइस भी इस टूर पैकेज में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल है।
एयर टूर पैकेज की खास बातें:-
- 6 रात और 7 दिन का है एयर टूर पैकेज।
- 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
- टूर पैकेज में घूम पाएंगे गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग।
- इस टूर पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस।
- मील में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर।
इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 56,265 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 47,690 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 46,040 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,620 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,490 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
