Tourist Places In India: आमतौर पर देखा जाए तो लोगों को विदेश जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत पड़ती है, लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां प्रवेश के लिए भारतीयों को भी वीजा लेने की जरूरत पड़ती है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत में भी ऐसे कई स्थान हैं जहां पर जाने के लिए देश के नागरिकों को भी वीजा लेने की आवश्यकता (Tourist Destination) होती है। इन स्थानों पर आप बिना वीजा के सैर नहीं कर सकते और ना ही राज्य सरकार की अनुमति के बिना सरहद पार कर सकते हैं। इसे इनर लाइन परमिट कहा जाता है। यह भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित कुछ राज्यों के लिए लागू किया गया है। साथ ही परमिट होने के बावजूद कुछ जगहों पर लोगों के जाने की मनाही है ताकि यहां का ट्राइबल कल्चर प्रभावित ना हो।
Tourist Places In India: भारत की इन जगहों पर घूमने के लिए लगता है वीजा
आपको बता दें ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इस नियम को लागू किया गया था और आज भी यह पूरी तरह से (Tourist Destination In India) प्रभावी है। ब्रिटिश शासकों द्वारा पूर्वोत्तर में इनर लाइन परमिट लागू करने का उद्देश्य खनिजों का खनन कर दूसरे देशों में निर्यात करना था। हालांकि आज भी यहां खनिज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही इन स्थानों को आदिवासियों का गढ़ भी कहा जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं, कि भारत में आखिर ऐसे कौन सी जगह हैं, जहां बिना परमिट के प्रवेश नहीं दिया जाता था।
Tourist Permit For Arunachal Pradesh, अरुणाचल प्रदेश
खूबसूरती की चादर ओढ़े यह शहर भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। आपको बता दें अरुणाचल प्रदेश की सीमा म्यांमार, भूटान और चीन से सटी हुई है। ऐसे में संवेदशील इलाका होने के कारण इस राज्य में परमिट लेना (Tourist Places In Arunachal Pradesh) जरूरी है। बिना इनर लाइन परमिट के यहां प्रवेश नहीं दिया जाता है। ऐसे में यदि आप अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे हैं, अरुणाचल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईएलपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। यहां आपको 200 रुपये में 6 दिनों का परमिट दिया जाएगा।
Tourist Permit For Mizoram, मिजोरम
बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा से सटा हुआ मिजोरम अपने खूबसूरत नजारों और सुहाने मौसम को लेकर काफी प्रसिद्ध है। आपका जानकर हैरानी होगी कि, यहां कुछ शहर व गांव ऐसे हैं जहां लोगों के घर में किसी प्रकार की कोई तिजोरी या गेट (Tourist Places In Mizoram) नहीं है। यहां के लोग काफी ईमानदार हैं। यही कारण है कि, इसे भारत का ईमानदार राज्य भी कहा जाता है। यहां के कुछ स्थानों पर आप बिना इनर लाइन परमिट के प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके लिए मिजोरम सरकार की आधिकारिक साइट पर जाकर अस्थायी परमिट के लिए आवेदन करें।
Tourist Permit For Nagaland, नागालैंड
खूबसूरत पहाड़ों व हरियाली को समेटे यह राज्य पर्यटकों को अपनी ओर (Tourist Places Nagaland) खींचता है। यहा प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में घूमने के लिए जाते हैं। आपको बता दें यहां कोहिमा, वोखा, मोकोकचुंग व दीमापुर समेत कुछ स्थानों पर परमिट की जरूत पड़ती है। आपके सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा होने के बाद ही आपको इन स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
Tourist Permit For Laddakh, लद्दाख
यहां बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़, झरनों से सरकता पानी व लकड़ी के बने घर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बता दें यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां नुब्रा घाटी, खारदुंग ला पास, त्सो मोरीरी लेक व पैंगॉंग त्सो लेकर पर आप बिना इनर लाइन परमिट के प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आईएलपी बेहद महत्वपूर्ण है।
Tourist Permit For Sikkim, सिक्किम
यदि सिक्किम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां एक नजर अवश्य (Tourist Places Sikkim) डाल लें। बता दें सिक्किम में ऐसे कई शहर व गांव हैं, जहां आपको बिना इनर लाइन परमिट के प्रवेश नहीं दिया जाता है। जिसमें त्सोंगमो लेक, नाथूला, गोइचला ट्रैक, गुरुडंगमार लेक शामिल है। यहां आप बिना परमिट के प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
Tourist Permit For Lakshadweep, लक्षद्वीप
प्रकृति प्रेमियों के लिए लक्षद्वीप किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां नीले आकाश से प्रतिबिंब होते पहाड़ पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। बता दें यहां कुल मिलाकर छोटे छोटे 36 द्वीप हैं। हालांकि केवल 10 द्वीपों में ही घूमने की व्यवस्था की (Tourist Places In Lakshadweep) गई है। ध्यान रहे यदि आप लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे हैं, तो पहले परमिट के लिए जरूर अप्लाई कर लें। बिना परमिट के आपको राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
