बारिश के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगती भारत की ये जगहें, दोस्तों और पार्टनर संग आज ही करें प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 2, 2024, 02:20 PM IST

भारत में वैसे तो कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे पर्यटक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जो मॉनसून में घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मुसलाधार बारिश होने की वजह से लोगों को एक तरफ सुकून मिला है तो कुछ राज्यों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी जहां का नजारा अपने आप में अद्भूत हो गया है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां का नजारा बारिश के मौसम में देखते ही बनता है। इन जगहों पर आपको जन्नत का ऐहसास हो सकता है। कोहरे की चादर ओढ़े पहाड़, चारों तरफ हरी भरी पत्तियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षिक करती है। ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं।

places to visit in monsoon

राजस्थान

राजस्थान में कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां का नजारा मॉनसून में देखते ही बनता है। मॉनसून की बारिश की वजह से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। ऐसे में मॉनसून में आप यहां ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

End of Feed