Dussehra Long Weekend 2026: दशहरे का लॉन्ग वीकेंड कहां बिताएं, एक दिन की छुट्टी लेकर घूम आएं ये 7 खूबसूरत जगहें

Dussehra Long Weekend 2026: दशहरा पर एक दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन का ट्रिप प्लान करें। जानें दिल्ली-NCR से घूमने के लिए 7 खूबसूरत जगहें।

Dussehra Long Weekend 2026 Travel Destinations: दशहरे का पर्व सल 2026 में मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप सोमवार को ऑफिस से एक दिन की छुट्टी ले लें, तो शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिन घूमने का मौका मिल सकता है। दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए यह छोटी ट्रिप प्लान करने का अच्छा समय है। पहाड़ों की ठंडी हवा, राजस्थान के ऐतिहासिक किले या किसी शांत झील के किनारे छुट्टी बिताना चाहते हैं, तो इन सात जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Dussehra Long Weekend 2026

दशहरे पर 4 दिन की छुट्टी का मौका, इन जगहों का करें सैर सपाटा (AI Image)

अक्टूबर आते ही घूमने-फिरने का मौसम भी बदलने लगता है। उत्तर भारत में गर्मी कम होने लगती है। पहाड़ों पर सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होती है। यही वजह है कि इस समय कई लोग छोटी छुट्टियों का इंतजार करते हैं। खासकर वे लोग, जिन्हें ऑफिस या बच्चों के स्कूल की वजह से लंबी छुट्टी नहीं मिल पाती।

End of Feed