Itra & Sugandhi Mela 2025 (इत्र और सुगंधि मेला 2025): सुंदर नर्सरी दिल्ली की फेमस जगहों में से है। इसे पहले अजीम बाग या बाग-ए-अजीम के नाम से जाना जाता था जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे के पास मौजूद एक ऐतिहासिक जगह है जिसका नाता 16वीं से है। दिल्ली टूरिज्म गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली के तरफ से इत्र एंड सुगंधी मेले का आयोजन कर रहा है। ये एक अनूठा कदम है जो आने वाले पर्यटकों को सुगंधित अनुभव दे सकता है। ये मेला इत्र के प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा होगा, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों से आए इत्र निर्माता अपने अनोखे उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। भारत की पारंपरिक इत्र और प्राकृतिक सुगंधी उद्योग की समृद्ध विरासत को दर्शाने के लिए ये एक सुनहरा अवसर हो सकता है। यहां आप विभिन्न प्रकार के इत्र, अरोमा ऑयल और नेचुरल परफ्यूम का अनुभव कर सकेंगे। चलिए जानते हैं इसकी डेट और टाइम के बारे में।
Itra & Sugandhi Mela 2025
इत्र और सुगंधि मेला 2025 डेट और टाइम (Itra & Sugandhi Mela 2025 Date & Time)
इत्र एंड सुगंधि मेला 28 मार्च से लेकर 30 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन हुमायूं के मकबरे के पास मौजूद सुंदर नर्सरी में किया जाएगा। इस लोकेशन तक पहुंचने के लिए आप मेट्रो, बस और ऑटो का इस्त्तेमाल कर सकते हैं।
भारतीय इत्र की मान्यता (Significance of Indian Perfume)
भारतीय इत्र अपनी अनूठी खुशबू और प्राकृतिक तत्वों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध माने जाते हैं। इसकी परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जब इसे राजओं और संत-साधुओं द्वारा सुगंध और ताजगी के लिए उपयोग किया जाता था। भारत में इत्र का निर्माण मुख्य रूप से कन्नौज में किया जाता है, जिसे भारत की इत्र नगरी भी कहा जाता है। यहां पारंपरिक डिस्टिलेशन विधियों से प्राकृतिक फूलों, जड़ी-बूटियों और मसालों से इत्र तैयार किया जाता है। भारतीय इत्र सिर्फ एक अनोखी सुगंध ही नहीं देते हैं, बल्कि संस्कृति और परंपरा के प्रतीक भी माने जाते हैं।
