Best Tourist Places For Kids: फैमिली (Family) के साथ घूमने (Travel) में अलग ही मजा आता है। वहीं अगर घूमने के दौरान बच्चे साथ हो तो फिर सफर और भी बढ़िया बन जाता है। बड़ों की तरह बच्चे भी घूमना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बच्चे भी चाहते हैं कि वह अपनी छुट्टियों के दौरान नई-नई जगह घूमें। दरअसल बच्चे छुट्टी में घर पर रहकर बोर नहीं होना चाहते हैं और इसलिए वो अपने माता-पिता से कहीं न कहीं घूमने ले जाने के लिए कहते हैं। माता-पिता भी अपने बच्चों की बात मानते हुए, उन्हें कहीं न कहीं घूमने ले ही जाते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको देश में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने बच्चों को लेकर (Best Tourist Places For Kids) जा सकते हैं और बच्चे भी उन जगहों को काफी पसंद करेंगे।
Best Tourist Places For Kids: बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन।
बच्चों के लिए हैं ये बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Best Tourist Places For Kids)
जयपुर (Jaipur)
बच्चों के साथ मौज-मस्ती से भरपूर छुट्टियां बिताने के लिए जयपुर बेस्ट ऑप्शन है। गुलाबी शहर नाम से फेमस जयपुर इतिहास और संस्कृति से भरपूर है। जयपुर में आप बच्चों को हाथियों या ऊंटों की सवारी करा सकते हैं। जयपुर में घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं, खासतौर से बच्चों को आप यहां के चिड़ियाघर लेकर जा सकते हैं। जयपुर आने का बढ़िया समय सितंबर से मार्च के बीच है।
दिल्ली (Delhi)
देश की राजधानी दिल्ली हर कोई घूमने चाहता है। बड़े से लेकर बच्चे तक दिल्ली में बोर नहीं होंगे। दिल्ली में घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं। दिल्ली में आपको एक से बढ़कर एक स्मारक, आध्यात्मिक स्थल, स्मारक, पार्क, मॉल आदि देखने को मिलेंगे। साथ ही दिल्ली आकर बच्चों को जरूर चिड़ियाघर लेकर जाएं। दिल्ली आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं।
जैसेलमेर (Jaisalmer)
बच्चों के साथ घूमने के लिए जैसेलमेर भी बढ़िया ऑप्शन है। यहां आने पर आपको घूमने के कई अलग-अलग जगहें मिलेंगी। बच्चों के साथ आप यहां डेजर्ट कैंपिंग, ऊंट की सवारी, पैराग्लाइडिंग, डेजर्ट सफारी आदि कर पाएंगे। इसके अलावा आप गड़ीसर झील में पिकनिक और नाव की सवारी कर सकते हैं।
गोवा (Goa)
छुट्टियों में बच्चों और वाइफ के साथ गोवा भी घूम सकते हैं। गोवा को बड़े से लेकर बच्चे तक हर कोई पसंद करता है। गोवा में घूमने के कई सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। यहां आने पर आप बच्चों के साथ पैरासेलिंग, डॉल्फिन स्पॉटिंग, स्पलैशडाउन वॉटर थीम पार्क, चिड़ियाघर जा सकते हैं। साल के किसी भी महीने में आप गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं।
