How to Reach Badrinath Dham: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्रा के चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट आज यानी 27 अप्रैल को खुल गए हैं। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। सुबह से ही बद्रीनाथ धाम के बाहर बर्फबारी हो रही है। कपाट खुलने के अवसर पर आर्मी बैंड धुनें बजाता रहा और लोगों ने जय बद्री विशाल के नारे लगाए। 12 महीने भगवान विष्णु जहां विराजमान होते हैं, उस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है। अगर आप भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे ब्रदीनाथ धाम की यात्रा की पूरी जानकारी।
How to Reach Badrinath Dham
Badrinath Yatra
बद्रीनाथ मंदिर या बद्रीनारायण मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ शहर में स्थित है। यह राज्य के चार धामों में से एक है जिनमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ भी शामिल हैं। बद्रीनाथ लगभग 3,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल चारधाम यात्रा होती है जिसमें लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के ठीक सामने भव्य नीलकंठ चोटी है। मंदिर जोशीमठ से लगभग 45 किमी दूर है!
#WATCH उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। आर्मी बैंड की मधुर धुनों और भक्तों द्वारा जय बद्री विशाल के नारों… t.co/vNeOsGDjal
— ANI (@ANI) Apr 27, 2023
बद्रीनाथ मंदिर कैसे जाएं Badrinath Yatra Route
जॉली ग्रांट हवाई अड्डा बद्रीनाथ का निकटतम हवाई अड्डा है जो 314 किमी की दूरी पर स्थित है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से बद्रीनाथ के लिए टैक्सी उपलब्ध हैं। वहीं बद्रीनाथ का निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन NH58 पर बद्रीनाथ से 295 किमी पहले स्थित है। बद्रीनाथ उत्तराखंड राज्य के प्रमुख स्थलों के साथ सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से हरिद्वार, ऋषिकेश और श्रीनगर के लिए बसें उपलब्ध हैं। उत्तराखंड राज्य के प्रमुख स्थलों जैसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, ऊखीमठ, श्रीनगर, चमोली आदि से बद्रीनाथ के लिए बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।
Places to Visit near Badrinath
बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद इन लोकप्रिय जगहों पर भी घूमने की प्लानिंग जरूर करें। बद्रीनाथ मंदिर के अलावा यहां आप तप्त कुंड, ब्रह्मा कपाल, नीलकंठ शिखर, माता मूर्ति मंदिर, चरणपादुका, शेषनेत्र, वसुधरा वॉटरफॉल देख सकते हैं।
