माउस की लाइट लाल रंग की ही क्यों होती है? आपको भी मालूम नहीं होगा

आप यदि कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे तो हर दिन माउस का भी इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि माउस के नीचे जो लाइट है वह हमेशा रेड ही क्यों होती है?

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। इसके साथ इस्तेमाल होने वाला माउस भी हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अगर आपने कभी पुराने या सामान्य ऑप्टिकल माउस को पलटकर देखा होगा, तो उसके नीचे लाल रंग की रोशनी जरूर दिखाई दी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह लाइट लाल ही क्यों होती है? नीली, हरी या सफेद क्यों नहीं? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

why mouse light is always red

माउस की लाइट लाल रंग की ही क्यों होती है?

माउस की लाल लाइट का क्या काम होता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि माउस के नीचे दिखने वाली लाल लाइट सिर्फ रोशनी देने के लिए नहीं होती। यह ऑप्टिकल सेंसर का हिस्सा होती है। ऑप्टिकल माउस सतह पर लगातार प्रकाश डालता है और सेंसर हर सेकंड हजारों तस्वीरें लेकर यह पता लगाता है कि माउस किस दिशा में और कितनी दूरी तक चला है। यही जानकारी कंप्यूटर तक पहुंचती है और स्क्रीन पर कर्सर उसी हिसाब से मूव करता है।

End of Feed