सस्ती लेबर नहीं, ये है असरी वजह! चीन में iPhone मैन्युफैक्चरिंग पर बोले SEO टिम कुक

Why Apple makes iPhones in China: इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि वे चाहते हैं कि एप्पल अमेरिका में ही iPhone का निर्माण करे। इस बीच एप्पल के सीईओ टिम कुक का 2024 के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Why Apple makes iPhones in China: सोशल मीडिया पर एप्पल के CEO टिम कुक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बताते हैं कि एप्पल चीन में आईफोन (iPhone) की मैन्युफैक्चरिंग क्यों करता है। उन्होंने यह साफ किया कि इसका कारण सस्ती मजदूरी नहीं है, जैसा कि आम धारणा है।

Apple seo Tim Cook

Apple seo Tim Cook

चीन के लिए टिम कुक ने क्या कुछ कहा

एप्पल के सीईओ टिम कुक का 2024 के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिम कुक कहते हैं, ''यह लोकप्रिय धारणा है कि कंपनियां चीन इसलिए जाती हैं क्योंकि वहां मजदूरी सस्ती है। लेकिन सच यह है कि चीन ने वर्षों पहले ही सस्ती लेबर वाला देश होना बंद कर दिया।" उन्होंने बताया कि चीन में उत्पादन करने का मुख्य कारण वहां की 'विशेष प्रकार की स्किल्स की भारी मात्रा' है।

End of Feed