WhatsApp ला रहा बड़ा बदलाव! iPhone यूजर्स को मिलेगा iCloud बैकअप का विकल्प

फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह सुविधा अभी डेवलपमेंट चरण में है और बीटा टेस्टिंग के लिए भी जारी नहीं हुई है। ऐसे में सभी iPhone और Android यूजर्स तक इसे पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है।

WhatsApp जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए क्लाउड बैकअप सिस्टम पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी चैट का बैकअप Apple के iCloud की बजाय सीधे WhatsApp के सर्वर पर सेव कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह बैकअप डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-End Encryption) से सुरक्षित होगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

WhatsApp Update

मिलेगा 2GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज

iCloud के साथ मिलेगा नया विकल्प

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta for iOS Version 26.28.10.16 में देखा गया है। इसके आने के बाद iPhone यूजर्स चैट बैकअप के लिए दो विकल्प चुन सकेंगे। एक विकल्प पहले की तरह iCloud Backup होगा, जबकि दूसरा WhatsApp Cloud Backup होगा। iCloud डिफॉल्ट विकल्प बना रहेगा, लेकिन यूजर कभी भी WhatsApp के क्लाउड स्टोरेज पर स्विच कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर वापस iCloud का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।

End of Feed