Ultra Clear Camera:क्या होता है पेरिस्कोप अल्ट्रा क्लियर कैमरा फोन,10 साल पुरानी तस्वीरों में भी फूंकेगा नई जान

Periscope Ultra Clear Camera: AI युक्त इस कैमरे की खासियत यह है कि एक दशक पहले बेसिक फोन पर ली गई तस्वीरों में नई जान फूंक सकता है। कैमरा पुरानी तस्वीरों को भी बेहतर बना सकता है। रियलमी ने 12 प्रो प्लस 5जी के साथ इस टेक्नोलॉजी को बाजार में उतारा था। और अब रियलमी 13 प्रो सीरीज 5जी में इसे लांच करने जा रहा है।

Periscope Ultra Clear Camera:स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। निर्माता अब लेंस की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जूम कैपेबिलिटी को भी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इस काम में सबसे आगे पेरिस्कोप लेंस है, जो पहले प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरे तक सीमित टेक्नोलॉजी थी, जिसे अब कंज्यूमर-लेवल के स्मार्टफोन में ऐड किया जा रहा है। स्मार्टफोन में पेरिस्कोप कैमरा टेक्नोलॉजी का एकीकरण एक जटिल और महंगा प्रयास है, जो आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल के लिए होता है। AI युक्त इस कैमरे की खासियत यह है कि एक दशक पहले बेसिक फोन पर ली गई तस्वीरों में नई जान फूंक सकता है।

periscope camera

पेरिस्कोप अल्ट्रा क्लियर कैमरा

क्या है टेक्नोलॉजी

यह मोबाइल फोटोग्राफी का नया उच्च स्तर है। पेरिस्कोप लेंस, अपने 3 एक्स ऑप्टिकल जूम और 73 एमएम इक्विवेलेंट फोकल लंबाई के साथ नेक्स्ट लेवल की क्लीयर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को अनलॉक कर स्टनिंग इमेज को कैप्चर करता है। यह एआई से लैस कैमरा पुरानी तस्वीरों को भी बेहतर बना सकता है, आपके दादा-दादी की युवावस्था की तस्वीरों या फिर एक दशक पहले बेसिक फोन पर ली गई तस्वीरों में नई जान फूंक सकता है। 6 एक्स इन-सेंसर जूम के जुड़ने से क्रिएटिविटी भी बढ़ जाती है।

End of Feed