होम वर्क में क्या लिखते थे टेक अरबपति एलन मस्क? सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Elon Musk’s college physics homework: एलन मस्क के कॉलेज फिजिक्स होमवर्क की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की गईं हैं। इस पोस्ट पर मस्क के अलावा अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह जड़त्व टेंसर की गणना जैसा लगता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा," ऐसे इनोवेट माइंड की जड़ें देखना दिलचस्प है!"

Tesla CEO Elon Musk’s college physics homework goes viral: टेक अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के कॉलेज फिजिक्स होमवर्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। इन तस्वीरों को एक्स यूजर दीमा जेनियुक ने शेयर किया है। इन फोटोज में मस्क की हैंडराइटिंग में लिखे पेपर नजर आ रहे हैं।

Elon Musk physics homework

Elon Musk physics homework (image-X)

ऐसे कॉलेज होम वर्क करते थे मस्क

एलन मस्क की पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के फिजिक्स होमवर्क की फोटोज पोस्ट करते हुए दीमा ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में बिताए दिनों में एलन मस्क के फिजिक्स होमवर्क की कुछ तस्वीरें।" मस्क के फिजिक्स होमवर्क की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस पोस्ट पर मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है।

End of Feed