Vivo V80 FE: वीवो अपनी V80 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन शामिल करने की तैयारी कर सकता है। Vivo V80 FE को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत की Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, वीवो ने अभी तक इस फोन के लॉन्च या इसके फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
BIS वेबसाइट पर दिखा Vivo V80 FE
BIS वेबसाइट पर दिखा Vivo V80 FE
91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर V2624 वाला एक नया वीवो स्मार्टफोन BIS वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Vivo V80 FE हो सकता है। BIS सर्टिफिकेशन से भारत में फोन की संभावित एंट्री के संकेत जरूर मिलते हैं, लेकिन लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत या लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
यह फोन Vivo V70 FE का सक्सेसर हो सकता है, जिसे इस साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये थी। उम्मीद है कि Vivo V80 FE को स्टैंडर्ड Vivo V80 के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Vivo V80 के फीचर्स पर डालें नजर
वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo V80 भी पेश किया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी बॉडी को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
Vivo V70 FE में मिलते हैं ये फीचर्स
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसमें 7,000mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
कीमत और लॉन्च को लेकर क्या है उम्मीद?
Vivo V80 FE की कीमत और फीचर्स को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, V70 FE की शुरुआती कीमत और V80 की कीमत को देखते हुए इसे V80 सीरीज के अपेक्षाकृत किफायती मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। अब सबकी नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर है।
