क्या एप्पल बेचता है यूजर्स का 'सिरी डेटा'? कंपनी ने किया साफ

Apple On Users Siri data: कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम सिरी को और भी अधिक प्राइवेट बनाने के लिए लगातार तकनीक विकसित कर रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे।" आईफोन निर्माता के अनुसार, कंपनी यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा, "हमारे प्रोडक्ट्स और फीचर्स इनोवेटिव प्राइवेसी टेक्नोलॉजी और टेक्नीक के साथ शुरुआत से ही बनाए गए हैं।"

Apple On Users Siri data: टेक कंपनी एप्पल ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने कभी भी मार्केटिंग प्रोफाइल बनाने के लिए सिरी डेटा का इस्तेमाल नहीं किया। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि उसने यूजर के 'सिरी डेटा' को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए भी कभी किसी को नहीं बेचा। बीते हफ्ते, टेक दिग्गज ने एक क्लास-एक्शन लॉ सूट से निपटने के लिए 95 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था। कंपनी पर आरोप था कि एप्पल ने सिरी के साथ यूजर की प्राइवेट बातों को रिकॉर्ड किया है और विज्ञापनदाताओं जैसे तीसरे पक्ष को यूजर की यह रिकॉर्डिंग्स उपलब्ध करवाई है।

Apple

Apple

End of Feed