June 2026 में आ रहे हैं एक से बढ़कर स्मार्टफोन, Motorola Edge 70 Pro+ से लेकर Xiaomi 17T तक हैं कतार में

जून 2026 में लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, हाई-एंड कैमरा और गेमिंग फीचर्स के साथ कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगी।

जून 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें मोटोरोला, शाओमी, रेडमी, वनप्लस, वीवो, आईक्यू, टेक्नो और इनफिनिक्स जैसे ब्रांड शामिल हैं। नए स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Upcoming smartphone june 2026

4 जून को लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+

मोटोरोला ने पुष्टि की है कि Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। इस फोन का मुख्य आकर्षण इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में AI जूम, इमेज स्टेबलाइजेशन और प्रीमियम डिजाइन मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

End of Feed