WhatsApp Web पर नहीं हो रहा स्क्रॉल? जानें क्यों आ रही दिक्कत

WhatsApp Web यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि लैपटॉप पर व्हाट्सएप ऐप इस्तेमाल के दौरान चैट्स ऊपर-नीचे स्क्रॉल नहीं हो रही हैं। कुछ लोगों ने पेज रिफ्रेश करने पर अस्थायी समाधान बताया, वहीं कई ने स्टिकर का उपयोग बंद करने की सलाह दी।

WhatsApp Web scroll issue: मंगलवार को दुनियाभर के कई यूजर्स WhatsApp Web पर चैट स्क्रॉल नहीं कर पा रहे हैं। खासकर स्टिकर या इमोजी पैनल खोलने के बाद यह समस्या सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर इसकी शिकायतों की बाढ़ आ गई, लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ैwhatsapp istock

यह पहली बार नहीं है जब WhatsApp यूजर्स को दिक्कत झेलनी पड़ी हो। (image-istock)

यूजर्स की शिकायतें सोशल मीडिया पर

कई यूजर्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि WhatsApp Web पर वे चैट्स को माउस या टचपैड से स्क्रॉल नहीं कर पा रहे। एक यूजर ने लिखा, “Dear WhatsApp, kindly resolve ASAP.” वहीं दूसरे यूजर्स ने बताया कि यह समस्या ग्लोबली देखी जा रही है।

End of Feed