Twitter के लिए चाहिए Blue Tick तो हर महीने लगेंगे 900 रुपये, पहले से ब्लू टिक धारी भी दायरे में

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 9, 2023, 12:02 PM IST

Twitter ने भारत में अब Blue Tick के लिए 900 रुपये मासिक शुल्क लेना शुरू कर दिया है. पहले से जिन यूजर्स के पास ब्लू टिक है उन्हें भी अब Twitter Blue Subscription लेना होगा, कुल मिलाकर सभी यूजर्स को ब्लू टिक अब फ्री नहीं मिलेगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • अब फ्री नहीं रहा ट्विटर ब्लू टिक
  • हर महीने अदा करने होंगे 900 रुपये
  • पहले से ब्लू टिक वाले भी प्रभावित

Twitter Blue Tick Subscription: ट्विटर ने भारत में आज से ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है जिसे ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन कहा गया है. अब तक ट्विटर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब भारतीय यूजर्स हर महीने 900 रुपये देकर ये सुविधा पा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि जो भी यूजर अपने वेरिफाइड फोन नंबर से ब्लू सब्सक्रिप्शन लेगा, उसके अकाउंट में अपने आप ब्लू टिक दिखाई देने लगेगा. यानी आपको अब ये टिक पाने के लिए कई तरह के झमेले करने की जरूरत नहीं होगी.

Twitter Blue Tick

जिन मौजूदा यूजर्स के पास पहले से ब्लू टिक है, उन्हें भी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए

एक ब्लॉग में ट्विटर ने बताया कि ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, यूके, साउदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, इंडोनेशिया और ब्राजील के बाद अब भारत में भी शुरू कर दी गई है. एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स अब भारत में इसकी मेंबरशिप खरीद सकते हैं. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन वेब वर्जन में भी मिलता है, हालांकि फिलहाल भारत में ये सुविधा नहीं मिल रही है.

End of Feed